जिला विधिक सेवा प्राधिकार सभागार में रक्तदान शिविर आज
रामगढ़, जून 19 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सिविल सर्जन कार्यालय एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार सभागार में सुबह 9:30 बजे से किया जाएगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान शिविर में भाग लेने की अपील की है। शिविर का मुख्य उद्देश्य रक्त संग्रह कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.