बक्सर, जून 5 -- पेज चार के लिए ------ पौधरोपण विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यवहार न्यायालय में हुआ पौधरोपण स्वच्छ और स्वस्थ प्रकृति ही मानव जीवन का असली आधार फोटो संख्या 14 कैप्शन - शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यवहार न्यायालय में पौधरोपण करती जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव नेहा दयाल व अन्य। बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा व्यवहार न्यायालय स्थित न्याय वाटिका में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से पौधरोपण किया गया। इस मौके पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम उदय प्रताप सिंह, कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश मनोज कुमार प्रथम, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश मनीष कुमार शुक्ला, मानस कुमार वत्सल, सुनील कुमार द्वितीय और म...