बिहारशरीफ, अप्रैल 6 -- शेखपुरा, निज सम्वाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुशील प्रसाद ने जिला में चल रहे आश्रय स्थान और वृद्धा आश्रम का निरीक्षण किया। वहां रह रहे वृद्ध लोगों को दी जाने वाली सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। साथ ही उन्हें कानूनी जानकारी दी। बरबीघा के समाचक मोहल्ले में संचालित इंद्रा वृद्धा आश्रम में रह रहे लोगों से मिले और वहां की व्यव्स्था को गहनता से देखा। वहां 22 वृद्ध रह रहे है । जिनको सभी तरह की सुविधा दी जा रही है। मौके पर उपेन्द्र प्रसाद, राकेश कुमार, रवि कुमार व अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...