चतरा, अप्रैल 1 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तारकेश्वर दास ने सपरिवार भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना किया। इस मौके पर उन्होनें माता भद्रकाली के मुख्य मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात शहस्त्र शिवलिंग महादेव मंदिर राम जानकी मंदिर शनि देव मंदिर पंचमुखी जी हनुमान मंदिर कौठेश्वर नाथ मंदिर समेत अन्य देवालय में भी पूजा अर्चना किया। इस मौके पर सचिव तारकेश्वर दास ने कहा पुत्र आद्विक का जन्मदिन पर माता भद्रकाली का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि पूजा अर्चना के पश्चात असीम सुखद की अनुभूति हुई। यह स्थान सनातन, बौद्ध और जैन धर्म का अनूठा संगम है, जहां मां भद्र रूप में भक्तों को आशीर्वाद देती हैं। मंदिर परिसर न केवल हिंदुओं के लिए, बल्कि बौद्ध अनुयायियों के लिए बौद्ध स्तूप व जैनियों के लिए 10वें तीर्थंकर शीतलनाथ जी की जन्मभूमि) ...