मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव जयश्री कुमारी के समस्तीपुर स्थानांतरण पर शुक्रवार को पैनल अधिवक्ताओं की ओर से विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। एडीआर भवन में आयोजित इस समारोह में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश पीयूष प्रभाकर, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रवीण कुमार व सीजेएम राजकपूर ने उन्हें बुके व अंगवस्त्र से सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकृष्ण ठाकुर उर्फ रामबाबू ठाकुर व एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बीके लाल व पैनल अधिवक्ता कन्हैया कुमार, बाल मुकुंद कुमार, सोनम व श्वेता ठाकुर मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.