बिहारशरीफ, मई 23 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकार की बैठक में कई निर्णय शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा प्राधिकार के सचिव सुशील प्रसाद की अध्यक्षता में सभी प्रशिक्षित मध्यस्थों की बैठक की गई। बैठक में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली के निर्देशानुसार 'विवाद मुक्त ग्रामीण भारत की ओर-सामुदायिक मध्यस्थता' परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान जिले के पांच गांवों को इस परियोजना के लिए चिन्हित करने पर विचार किया गया। बैठक में प्रशिक्षित मध्यस्थ विनोद सिंह, चंद्रमौलेश्वर प्रसाद तथा अतोष कुमार सिन्हा उपस्थित रहे। मध्यस्थों ने ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते छोटे-छोटे विवादों को न्यायालय तक जाने से पहले आपसी समझौते के माध्यम से सुलझाने की आवश्यकता पर बल दिया। यह भी पढ़ें- समाधान समार...