आजमगढ़, मार्च 16 -- आजमगढ़। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नितिका राजन ने सोमवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। सबसे पहले उन्होंने बाल बैरक का जायजा लिया। जिसमें कुल 56 अल्पवयस्क बंद निरुद्ध मिले। अल्पवयस्क बंद आकाश पुत्र रामदवर ने बताया कि मुकदमे की पैरवी के लिए अधिवक्ता नामित नहीं है। जिस पर उन्होंने जेल अधिकारी को अधिवक्ता प्रदान करने के संबंध में निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान कारागार परिसर में साफ-सफाई का उचित प्रबंध पाया गया। जेल लीगल एड क्लीनिक में निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व कुर्सी, मेज का उचित प्रबंध मिला। इस मौके पर जेल अधीक्षक आनंद शुक्ला, जेलर अनिल सिंह, डिप्टी जेलर वीरेश्वर प्रताप सिंह, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल आशीष कुमार राय, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल प्रवीण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...