रुडकी, मार्च 12 -- रुड़की। ग्राम बेलड़ा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के सौजन्य से निशुल्क विधिक सहायता एवं सहयोग के अंतर्गत एक जरूरतमंद जोड़े का विवाह संपन्न कराया गया। यह सराहनीय सामाजिक पहल माननीया सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार सिमरनजीत कौर के मार्गदर्शन तथा रजिया मैडम के सहयोग से आयोजित की गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को निशुल्क विधिक सहायता योजनाओं, महिलाओं के अधिकारों और जरूरतमंद व्यक्तियों को उपलब्ध कराई जाने वाली विधिक सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नवदंपति के सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की। अधिकार मित्र सरिता नौटियाल एवं शाहजान ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रति आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.