जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने ग्रामीणों को दी जानकारी (ग्रामीण्)
वाराणसी, सितम्बर 4 -- चिरईगांव। ग्राम पंचायत पियारी में गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। ग्राम सचिवालय में कार्यक्रम में प्राधिकरण सचिव और न्यायाधीश राजीव मुकुल पांडेय ने बताया कि नालसा ने गांव को गोद लिया है। यहां के लोगों को शिक्षा के अधिकार और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगजनों को जागरूक करने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया जाएगा। गांववालों को कोर्ट-कचहरी का चक्कर लगाने से बचाने में मदद की जाएगी। कार्यक्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिया सैनी, एडीओ पंचायत अशोक कुमार चौबे, ग्राम प्रधान गीतांजलि सिंह, पूर्व सैनिक शत्रुघ्न सिंह उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Varanasi News: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने ग्रामीणों को दी जानकारी यह भी पढ़ें- Chatra News: डालसा के निर्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.