नैनीताल, जुलाई 6 -- नैनीताल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में वन महोत्सव सप्ताह के तहत बजून, पाटीयाखान और फगुनियाखेत में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। सचिव पारुल थपलियाल के नेतृत्व में चले इस अभियान में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के 200 से अधिक पौधे रोपे गए। इस दौरान ग्राम प्रधान जानकी, वन दरोगा अशोक कुमार आर्या, यशवंत कुमार, वन आरक्षी हरीश सिंह, मनोज आदि रहे। यह भी पढ़ें- Champawat News: पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया यह भी पढ़ें- Nainital News: हनुमानगढ़ी में वन विभाग ने सभासदों संग किया पौधरोपण यह भी पढ़ें- Nainital News: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...