जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जागरुकता शिविर आयोजित
चतरा, जून 20 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकर के तत्वावधान में शनिवार को मंझगांवा सिंदुआरी गांव में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अधिकार मित्र सुरेश प्रसाद राणा ने किया। शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं उनके लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें शिक्षा का अधिकार, आयुष्मान भारत योजना, दिव्यांग बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाएं, सावित्रीबाई फुले योजना, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन तथा एड्स पीड़ित पेंशन सहित पारिवारिक लाभ योजना के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया गया। बाल विवाह, बाल मजदूरी, दहेज प्रथा,डायन-बिसाही प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों से बचने और इनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.