हमीरपुर, अप्रैल 19 -- हमीरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की नवागंतुक सचिव वंदना अग्रवाल ने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात कल शनिवार को जिले के पीएलवी की प्रथम बैठक ली। उन्होंने सभी पीएलवी से परिचय प्राप्त किया। उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं गतिविधियों की जानकारी ली। इसके बाद आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए 20 अप्रैल को जनपद महोबा में आयोजित होने वाले एक दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए समस्त पीएलवी से समय से पूर्व पहुंचने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पीएलवी उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराएंगे तो उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पीएलवी अपने कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन अच्छे ढंग से करेंगे। यह भी पढ़ें- ग्रामीणों को मिली कानून की जानकारी यह भी पढ़ें- व्यवसायिक विवादों के त्वरित समाधान के ...