बांका, फरवरी 27 -- बांका, एक संवाददाता। सिविल कोर्ट बांका के मीटिंग हॉल में शुक्रवार को जिला विधिक निगरानी समिति (डीएलएमसी) की मासिक बैठक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्य भूषण आर्य की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला, पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम अभिषेक कुमार भान, स्पेशल जज एक्साइज कोर्ट विनीत कुमार सिंह, स्पेशल जज पोक्सो कोर्ट मुकेश कुमार, प्रभारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मो. शाहनवाज़ आलम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में एक्साइज कोर्ट, एससी/एसटी कोर्ट तथा एडीआर भवन के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रगति की समीक्षा की गई। चिन्हित मामलों के शीघ्र निष्पादन (स्पीडी डिस्पोजल) पर विशेष जोर दिया गया। एसपी से जघन्य मामलों में जांच अधिकारियों की नियमित उपस्थिति ...