अमरोहा, मार्च 20 -- अमरोहा। डीएम निधि गुप्ता की अध्यक्षता व शिक्षक विधायक डा. हरी सिंह ढिल्लो, हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, एसपी अमित कुमार आनंद की मौजूदगी में गुरुवार को जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी महेश कुमार शर्मा ने समिति के संबंध में बिंदुवार जानकारी दी।शिक्षक विधायक ने कहा कि किसी भी विद्यालय में बिना फिटनेस के वाहन न चलें, यह सभी विद्यालय प्रबंधकों, अभिभावकों, बच्चों एवं जिला प्रशासन सभी के हित में है। हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने कहा कि नो हेलमेट, नो फ्यूल को शत प्रतिशत लागू किया जाए। डीएम ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से कोई भी खिलवाड़ नहीं हो। सभी समिति के निर्देशों का पालन करें। जिले के सभी विद्यालयों में समय-समय पर अभिभावकों की मीटिंग जरूर बुलाई जाए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.