जिला वन पदाधिकारी ने आरपीएस में किया पौधारोपण
बोकारो, जून 10 -- डॉ राजेन्द्र प्रसाद पब्लिक स्कूल सेक्टर 9 रानीपोखर में बुधवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार ने स्कूल प्रांगण में आम का पौधा लगाया। उन्होंने कहा पौधारोपण कार्यक्रम प्रतिदिन जारी है। नगर में स्वच्छ वातावरण बनाने को लेकर सभी को मिलकर पौधारोपण अवश्य करनी चाहिए। इसके लिए नगर को हरा भरा रखने के लिए स्कूल के शिक्षकों को भी अपने स्तर से एक एक पौधारोपण अवश्य करने पर बल दिया। मौके पर स्कूल के प्राचार्य डॉ मुकेश ,उप प्राचार्य आलोक चतुर्वेदी, बिंदु सिंह, गीता कुमारी, सरिता सिन्हा,साक्षी कुमारी सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.