जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक 30 जून को
फरीदाबाद, जून 29 -- नूंह, सरसमल। हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक 30 जून को सुबह 11 बजे लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित होगी। बैठक में कुल 16 शिकायतों पर सुनवाई की जाएगी, जिनमें 5 पुरानी और 11 नई शिकायतें शामिल हैं। उपायुक्त अखिल पिलानी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने विभाग से जुड़ी शिकायतों के अद्यतन जवाब और आवश्यक रिकॉर्ड के साथ बैठक में स्वयं उपस्थित रहें। बैठक में पुलिस, शिक्षा, जनस्वास्थ्य, बिजली, स्वास्थ्य, सिंचाई, समाज कल्याण और पंचायत विभाग से संबंधित मामलों पर सुनवाई होगी। यह भी पढ़ें- Begusarai News 15 पंचायओं व शहरी क्षेत्रों के 15 वार्डों में सहयोग शिविर आज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.