मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 24 -- मुजफ्फरपुर, वसं। मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के 40वें स्थापना दिवस पर नयाटोला स्थित थियोसोफिकल लॉज के सभागार में गुरुवार को जिला रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता होगी। 60 से अधिक खिलाड़ियों ने अपना पंजीयन कराया है। इनमें एक दर्जन से अधिक अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी हैं। जिला शतरंज संघ के सचिव अभिषेक सोनू ने बताया कि प्रतियोगिता रैपिड एवं ब्लिट्ज दो फॉर्मेट में होगी। रैपिड फॉर्मेट में 10 5 एवं ब्लिट्ज में 3 2 का टाइम कंट्रोल रहेगा। दोनों स्पर्द्धाओं से शीर्ष दो-दो स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों का बिहार राज्य रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता हेतु चयन किया जाएगा। शीर्ष पांच विजेताओं को नकद ईनामी राशि, ट्रॉफी, मेडल्स एवं प्रमाण पत्र तथा सभी प्रतिभागियों को मेडल्स एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.