बोकारो, मई 15 -- सीबीएसई की कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम में जिला रामरूद्रा स्कूल आफ एक्सलेंस चास के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय से कुल 154 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए थे व सभी विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय को शत प्रतिशत परिणाम दिलाया। विज्ञान संकाय में सादिया तबस्सुम ने 86.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिनेश कुमार डे ने 86.2 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय व शिवम कुमार ने 85.0 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। कला संकाय में सहजादी खातून ने 87.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सावित्री कुमारी ने 83.6 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय व सानिया कुमारी ने 81.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- क्रिसेंट पब्...