बोकारो, मार्च 15 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जिला रामरुद्र सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस चास में कक्षा 6, 7, 8 व 9 वीं में नामांकन के लिए रविवार को प्रवेश परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह परीक्षा जिला शिक्षा पदाधिकारी सह एसओई नोडल पदाधिकारी जगन्नाथ लोहरा के पर्यवेक्षण में शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। विद्यालय में कक्षा 6, 7 व 8 वीं में प्रत्येक कक्षा के लिए 40-40 सीटें व कक्षा 9 के लिए 120 सीटें निर्धारित हैं। इन सीमित सीटों के लिए आयोजित इस प्रवेश परीक्षा में चारो कक्षा के लिए जिला रामरुद्र सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस चास में कुल 1971 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं व विद्यालय प्रशासन व शिक्षकों के सहयोग से परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। केंद्र अधीक्षक हरे कृष्ण वागभट...