बोकारो, जून 19 -- जिला रामरुद्र मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, चास में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी) के निर्देशानुसार नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत मादक द्रव्य निषेध विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशे के दुष्प्रभावों और इसकी रोकथाम से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना, नैतिक मूल्यों तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता विकसित करना था। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए अपने सुझावों और विचारों को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन एवं पर्यवेक्षण उमा शंकर विश्वकर्मा और सतीश चंद्र पांडेय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- न...