मुजफ्फरपुर, जून 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। जिला राजद इकाई की टीम बुधवार को पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर पहुंची और बिहार सरकार के खिलाफ विरोध जताया। टीम ने आरोप लगाया कि घृणा एवं प्रतिशोध की राजनीति के तहत सरकार ने लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को आवास खाली कराने का नोटिस दिया है। इसके बाद दोनों नेताओं की सुरक्षा घटा दी। राजद नेताओं ने कहा कि यह कदम लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए शर्मनाक है। जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता ने कहा कि लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव जननेता हैं। सरकार द्वेष की भावना से काम कर रही है। यह भी पढ़ें- जिला राजद की टीम राबड़ी आवास पहुंची, सरकार का विरोध राजद नेताओं ने सरकार को संदेश दिया कि अपने शीर्ष नेतृत्व की सुरक्षा के लिए पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता तत्पर है। राजद कार्यकर्ता किसी भी ...