जिला योजना समिति के निर्वाचन को लेकर मतदाता सूची की समय-सारिणी जारी
देहरादून, सितम्बर 5 -- नई टिहरी। जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु जिला पंचायत एवं नागर स्थानीय निकायों के निर्वाचित सदस्यों की मतदाता सूची तैयार करने के संबंध में जिला मजिस्ट्रेट/रिटर्निंग ऑफिसर जिला योजना समिति नितिका खण्डेलवाल ने समय-सारिणी जारी की है। राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड की अधिसूचना के क्रम में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 08 सितंबर 2026 को अनन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 10 सितंबर को निर्वाचक नामावली के निरीक्षण तथा दावा/आपत्ति दाखिल करने की अवधि निर्धारित की गयी । प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का 12 सितंबर को निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद 15 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।दावा एवं आपत्ति दाखिल करने तथा उनके निस्तारण का स्थान जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय, नई टिहरी निर्धारित किया गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.