जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न
चतरा, जून 23 -- चतरा, संवाददाता। डीसी रवि आनंद सोमवार को जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक की। बैठक में जिला, राज्य योजना अनाबद्ध निधि अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु जिले को प्राप्त आवंटन के उपयोग से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्राप्त आवंटन की निर्धारित राशि में से 15 प्रतिशत राशि नगर क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्यों के लिए तथा 15 प्रतिशत राशि पेयजल संबंधी कार्यों, विशेषकर नलकूप एवं चापानल स्थापना एवं मरम्मती कार्यों पर व्यय की जाएगी। इसके अतिरिक्त शेष राशि जिले की विकास आवश्यकताओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में चिन्हित मिसिंग गैप को दूर करने वाली जनोपयोगी योजनाओं के क्रियान्वयन पर व्यय किए जाने के प्रस्ताव का अनुमोदन जिला योजना कार्यकारिणी समिति द्वारा सर्वसम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.