आदित्यपुर, अप्रैल 17 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर-2 के मार्ग-32 के क्रॉस रोड-2 स्थित साईं योगा फिटनेस में झारखंड योगा एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष स्वप्न शौ के नेतृत्व में बैठक हुई। इसमें जिला योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन की नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें राम प्रवेश यादव को अध्यक्ष, विश्वनाथ सोनी व पलक जायसवाल को उपाध्यक्ष, समीर चंद्र माझी को महासचिव, आनंद कुमार सोनी व प्रिया कुमारी को उप सचिव तथा अनिकेत राम को कोषाध्यक्ष बनाया गया। यह भी पढ़ें- महिला शिक्षक मोर्चा की 15 सदस्यीय कार्यसमिति गठित यह भी पढ़ें- बीआर सिंह बने रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...