रांची, जुलाई 10 -- रांची। रांची जिला योग संघ के तत्वावधान में दो दिवसीय रांची जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप शनिवार से जीडी गोयंका स्कूल, नामकुम में शुरू होगी। आयोजन सचिव राहुल पोद्दार ने बताया कि प्रतियोगिता में 11 आयु वर्गों के 500 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन सीनियर और दूसरे दिन सब जूनियर व जूनियर वर्ग के मुकाबले होंगे। इसी के आधार पर चाईबासा राज्यस्तरीय चैंपियनशिप के लिए रांची टीम का चयन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...