रांची, मई 4 -- रांची, संवाददाता। रांची जिला योगासन खेल संघ द्वारा आरटीसी बीएड कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय 7वीं जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में 320 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। नटराज योग संस्थान ने प्रथम, योगा जीनियस ने द्वितीय और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में पूर्व सांसद राम टहल चौधरी और अजय नाथ शाहदेव ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। संघ की अध्यक्ष डॉ. संतोषी कुमारी, सचिव डॉ. एसके घोषाल, पूजा सिंह, अजय कुमार व अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.