जिला योगासन चैंपियनशिप में दक्षेष ने जीते स्वर्ण व कांस्य पदक
बोकारो, मई 18 -- डीपीएस चास के कक्षा नौवीं के छात्र दक्षेष गोस्वामी ने चौथे जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में उन्होंने उत्कृष्ट संतुलन, अनुशासन व योग कौशल का परिचय देते हुए एक स्वर्ण व एक कांस्य पदक अपने नाम किया। दक्षेष की सफलता में कोच राहुल प्रताप का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन व छात्र के निरंतर अभ्यास का ही परिणाम रहा कि उसने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया। विद्यालय की निदेशिका-सह-प्राचार्या डॉ मनीषा तिवारी ने दक्षेष को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेल व योग जैसी गतिविधियों को भी लगातार प्रोत्साहित करता है। यह भी पढ़ें- जिला योगासन चैम्पियनशिप में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.