बलिया, फरवरी 6 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास भवन में स्थापित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान लापरवाही में जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय विकास दल अधिकारी दिलीप सिंह का वेतन रोकने के निर्देश दिए। समाज कल्याण अधिकारी (विकास) रमेश कुमार भी अनुपस्थित पाए गए। हालांकि पता चला कि किसी इमरजेंसी में उन्हें अचानक कहीं जाना पड़ा है। कार्यालयों में गंदगी, पुरानी फाइलों के अंबार और कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर सीडीओ ने सख्त नाराजगी जताई। साथ ही सुधार के लिए जरूरी निर्देश भी दिए। सीडीओ ने जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, समाज कल्याण और कृषि विभाग समेत अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी कार्यालयों की अलमारियों पर संख्या अंकित करने और उनके दरवाजों पर स्पष्ट रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.