पूर्णिया, फरवरी 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय परिसर स्थित जिला यक्ष्मा विभाग कार्यालय में गुरुवार को संचारी रोग पदाधिकारी डॉ तनवीर हैदर द्वारा जिला मुख्यालय में धमदाहा के एमडीआर टीबी मरीज की दवा शुरु की गई। उन्होंने कहा कि जिन रोगी की दवा शुरु की जा रही है। ऐसे रोगी निर्धारित समय पर अपनी दवा जरूर सेवन करें। दवा को यदि समय पर नहीं लेंगे तो बाद के दिनों में परेशानी बढ़ जाती है। टीबी के रोगी के पूरा निर्धारित दवा नहीं लेने की स्थिति में एमडीआर टीबी होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए किसी रोगी को यदि टीबी की बीमारी हो जाती है तो घबराने की जरूरत नहीं है। इसकी समय पर दवा सेवन करने से पूरी तरह से यह रोग ठीक हो जाता है लेकिन यदि दवा को कुछ समय तक खाकर छोड़ देंगे तो निश्चित रूप से एमडीआर टीबी की परेशानी बढ़ सकती ...