जिला यक्ष्मा पदाधिकारी ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की, टीबी व कुष्ठ नियंत्रण पर दिया जोर
कोडरमा, जून 3 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी सह जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. रमण कुमार ने बुधवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर, दशारो का निरीक्षण कर टीबी, कुष्ठ, एनसीडी (गैर-संचारी रोग) सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खैरौन और डुमरडीहा गांव में टीबी का उपचार प्राप्त कर रहे दो मरीजों के घर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान मरीजों के संपर्क में रहने वाले लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (सीएचओ) को टीपीटी (टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट) उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया। मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिल रही सुविधाओं और उपचार व्यवस्था पर संतोष जताया।डॉ. रमण कुमार ने दशारो गांव म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.