जिला यक्ष्मा केंद्र के नवनिर्मित भवन का हुआ उद्घाटन
गुमला, अगस्त 10 -- गुमला, संवाददाता। सदर अस्पताल परिसर में सोमवार को उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने जिला यक्ष्मा केंद्र के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर टीबी मुक्त गुमला के लक्ष्य को लेकर जिला टीबी सेल की ओर से तैयार आगामी चार माह की कार्ययोजना को मंजूरी दी गई। कार्ययोजना के तहत टीबी मरीजों की सक्रिय खोज, समय पर जांच, उपचार और फॉलोअप के साथ संक्रमण रोकने और उच्च जोखिम वाले समूहों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि पूर्व में जिला यक्ष्मा केंद्र शहर से करीब चार किमी दूर होने के कारण मरीजों को जांच और उपचार के लिए आने-जाने में परेशानी होती थी। नए भवन से जिला मुख्यालय में ही टीबी की जांच व उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी।
कार्ययोजना का विवरण उन्होंने कहा कि जिले में सीबी-नाट और ट्रू-नाट जैसी जांच सुविधाएं उपलब्ध हैं तथा टीबी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.