बलरामपुर, मई 20 -- बलरामपुर। जिला मेमोरियल अस्पताल के गेट नम्बर-2 के सामने बने नाली पर लगा जालीदार ढक्कन हटा देने के कारण मरीजों को अस्पताल पहुंचने में खासा दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। एक माह से परेशान मरीजों व तीमारदारों ने जिम्मेदारों से गुहार लगाई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। नाली खुली होने के कारण यहां आने वाले मरीज उसमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर उनके बाइक व साइकिल आदि भी उसमें फंसकर पलट जाते हैं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें लग जाती हैं। स्थानीय लोगों के साथ मरीजों व तीमारदारों ने जिम्मेदार अधिकारियों से समस्या समाधान कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...