जिला में 4. 28 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी अल्बेंडाजोल की दवा
जहानाबाद, मार्च 25 -- बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमि संक्रमण से बचाया जा सके राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का डीएम ने किया शुभारंभ अरवल, निज प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी अमृसा बैस द्वारा बालिका उच्च विद्यालय, अरवल में किशोरियों को अल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि बच्चों में कृमि संक्रमण प्राय: व्यक्तिगत अस्वच्छता तथा दूषित मिट्टी के संपर्क में आने से होता है। कृमि संक्रमण बच्चों के पोषण स्तर एवं हीमोग्लोबिन स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है, जिससे उनके शारीरिक एवं बौद्धिक विकास में बाधा उत्पन्न होती है। उन्होंने बताया कि जो बच्चे किसी कारणवश बुधवार को कृमिनाशक दवा लेने से वंचित रह गये है, उन्हें 30 मार्च को आयोजित मॉप-अप दिवस के अवसर पर कृमिनाशक दवा खिलाई जाएगी। जिला पदाधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.