बोकारो, अप्रैल 13 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। जैनामोड स्थित मां चंडी माता मंदिर परिसर में दामोदर बचाओ आंदोलन की बैठक रविवार को जरीडीह प्रखंड संयोजक संजय सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आगामी कई कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। पहला कार्यक्रम विश्व पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल को रांची में विधायक सरजू राय के आवासीय कार्यालय में मनाया जाएगा। साथ ही 22 मई को जैव विविधता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन जमशेदपुर में किया जाएगा। 25 मई को गंगा दशहरा के अवसर पर देव नद दामोदर महोत्सव का आयोजन बोकारो जिला में 25 स्थान पर करने का निर्णय लिया गया है। भारत सरकार के नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत बोकारो जिला के द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन 14 अप्रैल से लेकर 21 अप्रैल तक होगा। दामोदर बचाओ आंदोलन के सभी कार्यकर्ता इस पखवाड़े में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। इस क...