जमशेदपुर, फरवरी 24 -- जमशेदपुर : आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन को लेकर तेजी से काम चल रहा है। इसके लिए कार्ड बनाकर डिजिटल हेल्थ नंबर दिया जा रहा है। लेकिन अभी भी यह काफी पीछे है। इसलिए अस्पतालों को इसपर तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए सदर और एमजीएम अस्पताल में अभियान चलाया जा रहा है। जितने मरीज दिखाने आते हैं उन्हें पहले मोबाइल पर एप डाउनलोड कराकर एबीडीएम के तहत निबंधित कराया जा रहा है। उन्हीं मरीजों का निबंधन नहीं हो पाता है, जिनके पास मोबाइल तक भी सुविधा नहीं है। बीते आठ महीने में इसे लेकर कई बार मुख्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग किया गया। यहां तक की रांची में भी बैठक कर इसकी संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया गया। इसके बाद से काम में और अधिक तेजी आई। परिणामस्वरूप पूर्वी सिंहभूम जिला में अब तक 14 लाख 40 हजार आभा आईडी बन गए हैं।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.