बिहारशरीफ, अप्रैल 7 -- जिला में रसोई गैस की स्थिति है सामान्य शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में रसोई गैस की कमी नहीं है। उपभोक्ताओं को सहज रूप से सिलिंडर की आपूर्ति हो रही है। अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमार ने कहा कि जिले की ग्यारह एजेंसियों में पर्याप्त मात्रा में रसोई गैस के स्टॉक में उपलब्ध हैं। शेखपुरा और बरबीघा शहरी क्षेत्र के मोहल्ले में पीएनजी पाइप लाइन पहुंच चुकी है। आम उपभोक्ताओं से पीएनजी का कनेक्शन लेने की अपील की है। ताकि, उन्हें सिलिंडर की बुकिंग और लाने की चिंता से छुटकारा मिले। घरेलू रसोई गैस के गलत उपयोग को रोकने के लिए गठित धावा दल द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...