रामगढ़, जून 8 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। प्रधान डाकघर रामगढ़ में सोमवार को पोस्ट मास्टर जसीम खान की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसका मुख्य उद्देश्य डाक विभाग के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को जिले के सभी घरों में पहुंचाना था। इसमें डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, बचत खाता, आवर्ती खाता, एमआईएस खाता, टीडी खाता, किसान विकास पत्र खाता, राष्ट्रीय बचत पत्र खाता, वरिष्ठ नागरिक खाता, सुकन्या समृद्धि खाता शामिल है। पोस्ट मास्टर जसीम खान ने कहा कि कि रामगढ कैन्ट के सभी कर्मचारी अपने कार्य स्थल पर समयानुसार अनुशासित ढंग से कार्य करते हैं। जो भी विभागीय मदद होगा मेरे स्तर से किया जाएगा।इस अवसर पर मुख्य रूप से रामगढ़ जिला सब डिवीजन मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव रविशंकर राय, सहायक डाकपाल रामेश्वर प्रसाद, रामखेलावन चौधरी, नरेंद्र सिंह, नितेश कुमार, चंद्रशेखर प...