जमुई, मार्च 30 -- जमुई, नगर प्रतिनिधि इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा में जिले में अवस्थित सिमूलतला आवासीय विद्यालय ने फिर से अपनी कामयाबी का डंका बजा दिया है। इसने इस वर्ष मैट्रिक का बिहार टॉपर भी दिया है। जिले में टॉप 10 में 25 विद्यार्थी आए हैं जिसमें से अकेले 15 विद्यार्थी सिमुलतला आवासीय विद्यालय के हैं। हालांकि जिला का टॉपर 3 शुभम उत्क्रमित मिडिल स्कूल गूगलडीह का विद्यार्थी है जिसने 483 अंक प्राप्त किया। इस वर्ष जिले के ग्रामीण क्षेत्र से भी कई प्रतिभाओं ने परचम लहराया है। प्लस टू हाई स्कूल दाबिल खैरा की कोमल कुमारी और रानी कुमारी ने जिले में संयुक्त रूप से पांचवा स्थान प्राप्त किया है।उन्हें 479 अंक प्राप्त हुए। 479 अंक प्राप्त करने वालों में लक्ष्मीपुर के सिंधिया के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के इशांत कुमार भी शामिल है। सोनो के प्रोजेक्ट ...