साहिबगंज, जून 30 -- साहिबगंज। जिला में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसएसआर) 30 जून से शुरू हो गया है। इसके तहत मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ, बीएलए-2 व इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के सदस्यों की उपस्थिति में दो पृष्ठीय जागरुकता पत्रक का वाचन कर इन्यूमरेशन चरण का औपचारिक शुभारंभ किया गया।बीएलओ बुधवार से 29 जुलाई 2026 तक घर-घर जाकर प्रत्येक मतदाता को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराने का काम करेंगे।विशेष गहन पुनरीक्षण की अर्हता तिथि 1 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। नियमानुसार भरे हुए प्रपत्र बीएलओ प्राप्त करेंगे। इस अवधि में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण का कार्य भी पूर्ण होगा। यह भी पढ़ें- मतदान केन्द्रों पर चुनाव पाठशाला का आयोजन पांच अगस्त 2026 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद पांच अगस्त से तीन अ...