चतरा, मार्च 2 -- चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ठंड का मौसम पूरी तरह समाप्त भी नहीं हुआ है, लेकिन जिला मुख्यालय में पेयजल संकट ने गहराना शुरू हो गया है। चतरा नगर पालिका क्षेत्र के कई वार्डों में पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। गुदरी बाजार, राम नगर चौक, दिभा और चुड़ीहार मोहल्ला सहित अन्य इलाकों में जलस्तर तेजी से नीचे चला गया है। इन मोहल्लों में पेयजल के प्रमुख स्रोत कुआं और चापानल हैं, जिनका जलस्तर काफी गिर चुका है। कई चापानल पूरी तरह से सूख गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। सुबह से ही महिलाएं और बच्चे पानी की तलाश में दूर-दराज के इलाकों तक जाने को मजबूर हैं। आर्थिक रूप से संपन्न परिवार तो किसी तरह वैकल्पिक व्यवस्था कर ले रहे हैं, लेकिन गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ ...