जिला मुख्यालय में शोभायात्रा निकालने का लिया निर्णय
पलामू, मार्च 1 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। अद्दि कुड़ूख सरना समाज पलामू के तत्वावधान में रविवार को केंद्रीय सरना स्थल पोखराहा कला में मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मिथलेश उरांव व संचालन जिला सचिव शंकर उरांव ने किया। बैठक में आगामी प्रकृति पर्व सरहुल (खद्दी) पूजा की तैयारी पर विस्तृत चर्चा हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 21 मार्च को सरहुल पूजा के बाद मेदिनीनगर मुख्यालय में शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस बार शोभायात्रा ऐतिहासिक होगी। इसके लिए झंडा, चंदा, स्वागत, व्यवस्थापक, सुरक्षा, प्रशासनिक व मिलन स्थल देखरेख समितियों का गठन किया गया है। जिला सचिव ने सांस्कृतिक मंडलियों से पारंपरिक वेशभूषा-लाल पाड़ साड़ी, धोती, गमछा, पगड़ी-के साथ मांदर, नगाड़ा व ढांक जैसे पारंपरिक वाद्ययंत्रों को प्राथमिकता देने का आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.