सीवान, फरवरी 27 -- सीवान। प्रखंड मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों के नहीं रहने का असर सरकारी कार्यों में पड़ रहा है। अधिकारी-कर्मचारियों को अपने प्रखंड मुख्यालय में ही रहने की सलाह वरीय अधिकारियों की ओर से हमेशा दी जाती है। लेकिन अधिकारी-कर्मचारी अपनी मनमर्जी चला रहे हैं। प्रखंड मुख्यालय में रहने के बजाय रोजना आना-जाना कर रहे हैं। कई बार समय में कार्यालय भी नहीं पहुंचते हैं। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है। ब्लाक के सरकारी कार्यालयों में लंबे समय से अधिकारी-कर्मचारियों की मनमानी चल रही है। आला अधिकारी की चेतावनी का असर भी नहीं पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...