जिला मुख्यालय में पांच परीक्षा केन्द्रों पर आज होगी नीट की परीक्षा
औरंगाबाद, जून 20 -- नीट की पुर्नपरीक्षा के आयोजन को लेकर शनिवार को औरंगाबाद कलेक्ट्रेट के योजना भवन के सभा कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। डीएम अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार स्थानांतरित एसपी अम्बरीष राहुल एवं अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संबंधित दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए। बताया गया कि 21 जून को जिले के पांच परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा का आयोजन होगा जिसमें कुल 2695 परीक्षार्थी शामिल होंगे। अपर समाहर्ता ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे परीक्षा केन्द्रों पर सुबह 10 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे तथा परीक्षा समाप्ति तक अपने केन्द्रों पर तैनात र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.