अररिया, मार्च 15 -- अररिया, निज संवाददाता अग्नि सुरक्षा को लेकर अग्निशमन विभाग ने शनिवार की सुबह जिला मुख्यालय में जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान अग्निशमन पदाधिकारी व कर्मियों ने शहर दुकानदार से लेकर बड़े मॉल संचालक, होटल संचालक, स्कूल संचालक और छोटे-मोटे दुकानदारों को भी अपने कार्य स्थल पर फायर इक्विपमेंट रखने की बात कही। जिला अग्निशमन पदाधिकारी अशोक प्रसाद व अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी रमाकांत प्रसाद के नेतृत्व में मार्केटिंग यार्ड स्थित अग्निशमन विभाग के कार्यालय परिसर से अग्निशमन की दमकल गाड़ियों के काफ़िले के यह रैली निकाली गई। मार्केटिंग यार्ड निकली यह रैली बस स्टैंड,एडीबी चौक, चांदनी चौक,समाहरणालय होते हुए रैली वापस अग्निशमन कार्यालय पहुंची। इस दौरान अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी और जवानों ने बैनर पोस्टर से लोगों को जागरूक किया।आग लगने स...