लातेहार, फरवरी 15 -- लातेहार प्रतिनिधि। नगर पंचायत लातेहार में वर्ष 2026 के चुनाव की तिथि घोषित होते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नगर पंचायत क्षेत्र में 23 फरवरी को मतदान एवं 27 फरवरी को मतगणना संपन्न कराई जाएगी। इसी क्रम में आमजन की सोच, अपेक्षाओं एवं सुझावों को जानने के उद्देश्य से नगर क्षेत्र के कलाकारों से संवाद स्थापित किया गया। संवाद के दौरान कलाकारों ने नगर से जुड़ी जमीनी एवं मूलभूत समस्याओं को खुलकर सामने रखा और आने वाले नगर अध्यक्ष व वार्ड प्रतिनिधियों से अपनी अपेक्षाएं साझा कीं। कलाकारों ने एक स्वर में कहा कि इस बार नगर अध्यक्ष पद के लिए ऐसे योग्य, ईमानदार एवं जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील प्रत्याशी का चयन होना चाहिए, जो नगर की प्रमुख समस्याओं, विशेषकर परिवहन व्यवस्था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.