चम्पावत, मई 3 -- सतीश जोशी, चम्पावत। रविवार को जिला मुख्यालय के रोडवेज बस स्टेशन परिसर में साप्ताहिक किसान हाट का आयोजन किया गया। कृषि और उद्यान विभाग के सहयोग से आयोजित साप्ताहिक किसान हाट में काश्तकारों की ओर से स्थानीय जैविक उत्पादों की रियायती दरों पर बिक्री की गई। सुबह के समय मौसम साफ होने के कारण दूर दराज से पहुंचे काश्तकारों ने किसान हाट में अपने अपने उत्पादों की बिक्री की। इस दौरान नरियालगांव बद्री गाय प्रजनन केंद्र और हेता कंपनी के सहयोग से बद्री गाय के दूध की छांछ की खूब बिक्री हुई। गौरतलब है कि जिला मुख्यालय के रोडवेज बस स्टेशन परिसर में प्रत्येक रविवार को किसान हाट का आयोजन किया जाता है। जिसको लेकर लोगों में किसान हाट का काफी इंतजार रहता है। किसान हाट में सामान्य बाजार की तुलना में ताजे और सस्ते स्थानीय उत्पाद मिलने से लोगों क...