आदित्यपुर, अप्रैल 21 -- ग़म्हरिया, संवाददाता। देश में बढ़ती विकृत मानसिकता, सामाजिक असुरक्षा के मामले समेत आपराधिक गतिविधियों के ज्वलंत मुद्दों को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। विहिप जिलाध्यक्ष डॉ. जेएन दास के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के साथ महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में लगातार ऐसी घटनाएं सामाजिक सौहार्द, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि संगठित तरीके से धोखाधड़ी, शोषण, जबरन संबंध एवं अवैध गतिविधियों के मामले पर कठोर कार्रवाई आवश्यक है। ज्ञापन में प्रमुख रूप से महिला सुरक्षा, जबरन संबंधों और धोखाधड़ी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच, सार्वजनिक और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों को हटाने तथा...