औरैया, दिसम्बर 23 -- ककोर। भारतीय किसान यूनियन के किसान नेताओं ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। प्रदर्शन में शामिल किसानों ने कृषि और बिजली से जुड़े 5 सूत्री मांग पत्र प्रस्तुत किए। जिला अध्यक्ष विपिन कुमार राजपूत ने किसानों की मांगों में सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी के साथ गारंटीड खरीद की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संसद और राज्य विधानसभाओं में तत्काल कानून बनाने, सभी ब्लॉकों में सहकारी मीडिया संस्थाएं स्थापित करने, अधिक बारिश और बाढ़ की स्थिति में त्वरित मुआवजा दिलाने की मांग शामिल रही। इसके साथ ही उन्होंने बड़े हुए बिजली बिल वापस लेने, बिजली का निजीकरण रोकने और स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने की भी मांग रखी। किसानों ने यह भी कहा कि प्रत्येक परिवार को 300 यू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.