कटिहार, जून 11 -- कटिहार। जिले के बेरोजगारी से जूझ रहे स्थानीय युवाओं के लिए एक बेहद अच्छी और राहत भरी खबर है। जिला नियोजनालय की ओर से निजी क्षेत्र में रोजगार के बड़े अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष नियोजन कैंप का आयोजन किया गया। इस वृहद शिविर के माध्यम से देश की प्रतिष्ठित निजी कंपनियों के द्वारा कुल 80 रिक्त पदों पर योग्य युवाओं की सीधी भर्ती की गई। जिला नियोजन समन्वयक संजीव कुमार ने बताया कि इस नियोजन कैंप में शामिल होने के लिए इच्छुक आवेदकों को जिला नियोजनालय में ऑनलाइन निबंधन होना अनिवार्य है। जिन युवाओं का निबंधन अब तक नहीं हुआ है, वे कैंप स्थल पर निबंधन कराकर प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। यह भी पढ़ें- जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय रोजगार कैंप सम्पन्न नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि कंपनी द्वारा विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यत...