जिला मुख्यालय के सभी हाईस्कूल आदर्श विद्यालय बनेंगे
मुजफ्फरपुर, अगस्त 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिला मुख्यालय में स्थित सभी हाईस्कूल आदर्श विद्यालय बनेंगे। विभाग ने इसका निर्देश जारी किया है। जिले के एक दर्जन स्कूलों को इसका लाभ मिलेगा।वर्तमान में जिले के सभी प्रखंडों में एक-एक स्कूल का मॉडल स्कूल के रूप में चयन किया गया है। शहर में जिला स्कूल समेत चार स्कूलों का चयन आदर्श विद्यालय के तौर पर किया गया है। विभाग ने निर्देश दिया है कि बच्चों के हित में यह निर्णय लिया गया है। आगे धीरे-धीरे सभी हाईस्कूल और प्लस टू स्कूल को भी मॉडल स्कूल के तौर पर विकसित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.